श्री राधामाधव आराधना परिवार की ओर से 22 अक्टूबर को रसमय संकीर्तन व राधा नाम जुगलबंदी कार्यक्रम होगा। सुभाष उद्यान स्थित राठी पवेलियन में शाम 7:30 बजे होने वाले धार्मिक आयोजन की तैयारियां जारी हैं। परिवार के सदस्यों ने सूरजपोल बाहर स्थित प्रसन्न गणपति मंदिर में भगवान गणेश को पहला निमंत्रण पत्र अर्पित किया। समन्वयक महेंद्र सलेमाबादी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रसिद्ध भजन गायक गोलोकवासी विनोद अग्रवाल को समर्पित रहेगा। जतिन विनोद अग्रवाल, प्रिंस छाबड़ा व महावीर शर्मा राधामाधव के भजनों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही राधा नाम जुगलबंदी भी होगी। गणपति पूजन व निमंत्रण कार्यक्रम में महेंद्र सलेमाबादी, माणक डाणी, नितेश गोयल, राजेंद्र गर्ग, किशोर अग्रवाल, राकेश गर्ग, आनंद मित्तल, रमेश अरोड़ा, मोनू अरोड़ा, कमल जिंदल, आलोक गुप्ता, भागचंद चौहान व सुशील गर्ग सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।