मरीजों व आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अस्पतालों के आसपास होटलों, रेस्टोरेंट व कैफे का औचक निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि टीम ने लक्ष्मी वैष्णो ढाबा में सड़ी सब्जियां व बासी सलाद तथा उत्सव मार्ट से 13.6 किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई। इसके अलावा केयर कैफे कैंटीन, बरार फूड रेस्टोरेंट, साईं जी चौखी थाली सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से दूध, कुकीज, बेसन बर्फी, आटे व रिफाइंड ऑयल के सैंपल लिए गए। विभाग ने संचालकों को चेतावनी दी है कि सैंपल रिपोर्ट फेल होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।