राजसमंद में राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच (आर4सी) ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने बिग बिलियन डेज और ग्रेट इंडियन फेस्टिवल जैसी ऑनलाइन सेल में भारी छूट, सीमित समय के ऑफर और आकर्षक कैशबैक के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की है। अनजान लिंक से खरीदारी नहीं करने की अपील पुलिस के अनुसार ठग फर्जी वेबसाइट, नकली मोबाइल ऐप, संदिग्ध लिंक और भुगतान के अलग-अलग तरीकों के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में उन्होंने अपील की है कि- व्हाट्सऐप, एसएमएस, टेलीग्राम या किसी भी सोशल मीडिया से मिले अनजान लिंक से खरीदारी नहीं करें। साथ ही ऑफर की पुष्टि संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से करने की सलाह दी गई है। बैंक डिटेल साझा नहीं करने की सलाह पुलिस ने कहा- रिफंड या कैशबैक के नाम पर UPI पिन डालने या क्यूआर कोड स्कैन करने से बचें। कस्टमर केयर नंबर भी केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लें। अनजान व्यक्ति के कहने पर रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल नहीं करें और बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा नहीं करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत बैंक से संपर्क कर 1930 पर शिकायत करें। साथ ही cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। राजस्थान पुलिस साइबर हेल्पडेस्क के नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है।