मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए 2026-27 सत्र के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 8 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक छात्र 7 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना का मकसद छात्रों को प्रोफेशनल कोर्स और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छी कोचिंग देना है। इससे उन्हें समान अवसर मिल सकेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, फलोदी के जिलाधिकारी मगराज ने बताया कि आवेदन के लिए छात्रों को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद सीएम अनुप्रति कोचिंग आइकन पर क्लिक कर स्कीम का चयन करना होगा। ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'स्टूडेंट' विकल्प चुनकर आवेदन किया जा सकता है।