द मेवाड़ क्लब में चल रही राजस्थान जूनियर स्टेट चैंपियनशिप 2026 के सभी फाइनल मैच रविवार को खेले गए। समापन समारोह में सुनील तापड़िया ने बताया कि एकल बालक वर्ग में भानुप्रताप जयपुर ने पहला स्थान हासिल किया। गर्वित बखर जयपुर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर जगजीत काजल और विशाल चौधरी संयुक्त रूप से रहे। एकल बालिका वर्ग में सौम्या भटनागर जयपुर ने पहला स्थान पाया। अन्वी राठौड़ जयपुर दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर काव्य स्वामी बीकानेर और नेहाल सिसोदिया उदयपुर संयुक्त रूप से रहीं। युगल बालक वर्ग में अरनव शर्मा जयपुर और जगजीत जयपुर की जोड़ी पहले स्थान पर रही। जयवर्धनसिंह जयपुर और शिवम हाडा राजसमंद की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर श्रेयांश चौधरी और व्यंग लंबा की जोड़ी रही। हरमन पंडित उदयपुर और कदप शर्मा की जोड़ी भी तीसरे स्थान पर रही। बालिका युगल वर्ग में काव्य स्वामी बीकानेर और शेरिल चौधरी टोंक की जोड़ी पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर जोधपुर की मोकशिता भारद्वाज, गरिमा यादव और ओजसिवता दुबे रहीं। तीसरे स्थान पर आराध्या जोधा और देशना जैन रहीं। मिक्स युगल में जोधपुर के यश सोनी और मोक्षिता भारद्वाज की जोड़ी पहले स्थान पर रही। जयवर्धनसिंह और सीरियल चौधरी की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर गर्वित बखर और नेहाल सिसोदिया उदयपुर की जोड़ी रही। अरनव मिश्रा झुंझुनू और जोशी का प्रजापत बीकानेर की जोड़ी भी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान अध्यक्ष सुनील तापड़िया, सचिव भूपेंद्र चोरडिया, कैलाश चौधरी, राजकुमार सोनी, सुनील गोयल, फतेहलाल टांक, पुष्पराज उपाध्याय, श्यामसिंह चौहान, महेंद्र टेलर, अनिल शर्मा, प्रदीप तेलंग, संजय सांगानेरिया, मुकेश चौधरी, यशपाल नवलखा मौजूद थे। बैडमिंटन कोच राजसिंह ने बताया कि टूर्नामेंट की चयनित टीम 14 नवंबर से 21 नवंबर तक गंगटोक में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप खेलने जाएगी।