जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में भाजपा के डिप्टी मेयर बन गए हैं। जयपुर नगर निगम में भाजपा की सरोज कंवर पहली महिला डिप्टी मेयर बनी हैं। उन्होंने कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 31 वोट से हराया। सरोज कंवर को 89 वोट और सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले। 150 में से 149 पार्षदों ने वोट दिया था। जोधपुर में भी भाजपा के विजय सिंह पंवार डिप्टी मेयर बने हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल करीम जॉनी को 4 वोट से हराया। विजय सिंह पंवार को 52 वोट और अब्दुल करीम जॉनी को 48 वोट मिले। कोटा में डिप्टी मेयर के चुनाव में भाजपा के विवेक राजवंशी की निर्विरोध जीते। जीत से पहले ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था और डांस करते हुए नोट उड़ाए थे। इस दौरान विवेक भी डांस कर रहे थे। यहां कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारा था। 1 दिन पहले हुए मेयर चुनाव में यहां कांग्रेस पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी। सीकर की खाटूश्यामजी नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की विनीता ने भाजपा की प्रेमदेवी को 1 वोट से हराया। कोटा की सुकेत नगर पालिका में उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के विकास चौहान ने ने कांग्रेस के अब्दुल इस्लाम को 1 वोट से हराया। प्रदेश में कुल 10 नगर निगम में से 9 में भाजपा के डिप्टी मेयर बन गए हैं। पाली में लॉटरी से निकले नतीजे में निर्दलीय ने चुनाव जीता था। 3 नगर में डिप्टी मेयर का चुनाव 7 में से 6 डिप्टी मेयर भाजपा के डिप्टी मेयर, उपाध्यक्षों का रिजल्ट घोषित होते ही हटी आचार संहिता डिप्टी मेयर और उपाध्यक्षों की वोटिंग होते ही कांग्रेस-बीजेपी के पार्षदों की बाड़ेबंदी खत्म हो गई। शाम को रिजल्ट घोषित होते ही सभी निकायों (जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और खाटूश्यामजी, श्रीविजयनगर और सुकेत नगरपालिका) के क्षेत्रों में लगी आचार संहिता हट गई। खाटूश्यामजी में रविवार को उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होगी। ये खबर भी पढ़ें... जोधपुर में गहलोत के करीबी मेयर चुनाव हारे:कोटा में कांग्रेस के पार्षदों की क्रॉस वोटिंग, जयपुर समेत 10 में से 9 निगम में भाजपा के महापौर पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…