राजस्थान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसका मकसद विवादों को आपसी समझौते से निपटाना और अदालतों का बोझ कम करना है। करीब 8 लाख 38 हजार 797 मामलों पर सुनवाई होगी। इनमें 4 लाख 83 हजार 737 प्री-लिटिगेशन और 3 लाख 55 हजार 60 लंबित मामले हैं। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर और जयपुर पीठ सहित निचली अदालतों, उपभोक्ता आयोगों और राजस्व न्यायालयों में सुनवाई होगी। दो-दो बेंच बनाई जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट में सुबह 10 बजे मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल इसका उद्घाटन करेंगे। प्रशासनिक न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर और हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अरुण मोंगा मौजूद रहेंगे। हाईकोर्ट की दोनों पीठों में चार-चार बेंच बनाई गई हैं। लोक अदालत से पक्षकारों को विवादों का जल्दी और स्थायी समाधान मिलेगा। रालसा ने आम जनता से इसका लाभ उठाने की अपील की है।