नेपाल में बाढ़ के बाद बने हालात के बाद राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में काठमांडू यात्रा को 5 दिन के लिए रोका है। योजना में पशुपतिनाथ मंदिर जाने वाली यात्रा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर काठमांडू की हवाई यात्रा 27 से 31 अगस्त तक नहीं होगी। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा- नेपाल में हालात ठीक होने के बाद पशुपतिनाथ यात्रा फिर शुरू की जाएगी। इसके लिए नई डेट तय की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ही आगे का फैसला होगा। मंत्री बोले- नेपाल के हालात पर नजर देवस्थान विभाग नेपाल के मौसम, सुरक्षा और वहां की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। हालात को देखते हुए अभी यात्रा रोकने का फैसला लिया गया है। मंत्री कुमावत ने कहा- तीर्थयात्रियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। नेपाल में हालात ठीक नहीं होने के कारण किसी तरह की परेशानी और खतरे से बचने के लिए यात्रा रोकने का फैसला किया गया है।