नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अजमेर जिले से है। यहां किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान की क्रैश लेंडिंग हुई। उड़ान के दौरान विमान का एक टायर निकल गया था। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. थाने के सामने पीट-पीटकर युवक की हत्या
अलवर के बड़ौदामेव में गुरुवार सुबह 10 बजे थाने के सामने युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। युवक बाइक का टायर खरीदने बाजार आया था। हत्या से गुस्साए लोग थाने के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान लोगों की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पूरी खबर पढ़ें 2. ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 लोगों की मौत
राजसमंद के रेलमगरा थाना इलाके में गणेश विसर्जन कर गांव लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मोड़ पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। पूरी खबर पढ़ें 3. किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग
अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को ट्रेनी विमान की क्रैश लेंडिंग हुई। ट्रेनिंग उड़ान के दौरान हवा में विमान का एक टायर निकल गया था। इसके बाद करीब 3 घंटे तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा। फ्यूल कम होने पर पर विमान की क्रैश लैंडिंग कराई गई। पूरी खबर पढ़ें 4. पत्नी विधवा कोटे से बनी सरकारी टीचर, पति ने कराई FIR
जयपुर में महिला पर दूसरी शादी करने के बावजूद फर्जी डॉक्यूमेंट से विधवा कोटे से सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है। महिला ने दूसरी शादी से तीसरी संतान होने की बात भी छुपाई। महिला के तलाक का दबाव बनाने पर दूसरे पति ने जयपुर पुलिस में FIR दर्ज करवाई है। पूरी खबर पढ़ें 5. 6 फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर भेजा
जोधपुर के बासनी में SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग के दौरान केमिकल से भरे ड्रमों में ब्लास्ट से फायर ब्रिगेड के 14 कर्मचारी झुलस गए। इनमें से 6 फायर फाइटर्स को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से जयपुर के SMS अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान जगह-जगह ट्रैफिक रोका गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. भाजपा विधायक भड़के, खत्री समाज के अध्यक्ष को भगाया
श्रीगंगानगर में नगर परिषद सभापति और उपसभापति के शपथ ग्रहण समारोह में विवाद हो गया। समारोह में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी खत्री समाज के अध्यक्ष ललित बहल पर भड़क गए। विवाद सभापति और उपसभापति को बुके देने को लेकर हुआ। पूरी खबर पढ़ें 7. पति-बेटे ने लेडी डॉन की हत्या कर शव कुएं में फेंका
जयपुर की 'लेडी डॉन मिंटू' हत्याकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर उसके पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया- लेडी डॉन मिंटू उन्हें बेल्ट से पीटती थी। पति को उसके अवैध संबंध का भी शक था। बाप-बेटे ने हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था। पूरी खबर पढ़ें 8. पूर्व सरपंच को हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला थाने से फरार
बालोतरा के गुड़ामालानी में सरपंच को हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई। पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में बुधवार रात को महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की 4 अलग-अलग टीमें महिला की तलाश में जुटी हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. गणपति को 6.36 करोड़ के नोटों से सजाया
उदयपुर जिले में गणेशोत्सव के दौरान 2 प्रमुख पांडालों में गणेशजी को 6.36 करोड़ रुपए से ज्यादा के नोटों की पोशाक पहनाई गई। फतेहनगर के 'दादा का दरबार' में करीब 3.85 करोड़ रुपए के नोटों, 1 किलो सोने और 41 किलो चांदी के गहनों से श्रृंगार किया, जबकि धानमंडी स्थित 'मन्नत वाले राजा' को 2.51 करोड़ रुपए के नोटों से सजाया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर चुनाव के लिए वोटिंग
राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में मेयर, खाटूश्यामजी और सुकेत नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए 25 सितंबर को वोटिंग होगी।