नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. गहलोत-डोटासरा-जूली पर वाटर कैनन चलाई
जयपुर में कांग्रेस ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक पर सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के ऑफिस के लिए कूच किया तो पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान गहलोत-डोटासरा-जूली समेत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई गई। पूरी खबर पढ़े 2. राजेंद्र राठौड़ के बेटे ने वापस लिया नामांकन
RCA के चुनाव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने अपने गुट के साथ नामांकन वापस ले लिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर भी उपाध्यक्ष पद से नाम वापस ले चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और पत्नी फंदे पर लटके
धौलपुर में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर ने पत्नी के साथ सुसाइड कर लिया। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। मैनेजर ने मरने से पहले अपने वॉट्सएप अकाउंट पर 'अंतिम जोहर' का स्टेटस लगाया था। स्टेटस देखकर दोस्त उनके घर पहुंचा तो घटना का पता चला। पूरी खबर पढ़े 4. बिजनेसमैन को धमकी- 4 दिन जी ले, 5वां नहीं देख पाएगा
जयपुर में बिजनेसमैन को फोन कर 1 करोड़ की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। बिजनेसमैन को धमकाते हुए आरोपी ने कहा - 4 दिन में 1 करोड़ रुपए दे देना, नहीं तो बच्चे अनाथ हो जाएंगे। 4 दिन की जिंदगी जी ले, 5वां दिन नहीं देख पाएगा। पूरी खबर पढ़े 5. जयपुर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में ओले गिरे
जयपुर में सोमवार शाम मौसम बदला और मूसलाधार बारिश हुई। कई इलाकों में ओले गिरे। श्रीगंगानगर के पदमपुर के आसपास सोमवार दोपहर में बवंडर आया। इस दौरान दिन में अंधेरा छा गया। वहीं, आज सुबह श्रीकरणपुर में आंधी चली और बारिश हुई। पूरी खबर पढ़े अब 3 अहम खबरें 6. ट्रक ने 4 दोस्तों को कुचला, 2 की मौत
जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 4 दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 दोस्त घायल हो गए। मरने वाले युवकों के 1-1 पैर कटकर ट्रक में लटक गए। बाइक के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पूरी खबर पढ़े 7. 1 साल के बच्चे की आंतों में हुए 16 छेद
अजमेर में एक साल के मासूम ने खेलते समय 9 मैग्नेट बॉल्स निगल ली, जो आंतों में चिपक गई। जिससे उसकी आंतों में 16 छेद हो गए। जवाहरलाल नेहरू(JLN) हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 4 घंटे तक जटिल सर्जरी कर मैग्नेट बॉल निकालकर बच्चे की जान बचाई। पूरी खबर पढ़े 8. ASP ने सोने की घड़ी और बैंगल गायब किए
उदयपुर में 2 करोड़ की रिश्वत केस में गिरफ्तार SOG के ASP मुकेश कुमार सोनी और उसके दलाल सज्जन सिंह जैन से जुड़े कई खुलासे हुए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मेरे घर से सोने की घड़ी, बैंगल और डीवीआर जब्त की गई थी, जिनको ASP ने रिकॉर्ड में नहीं दिखाया। पूरी खबर पढ़े खबर जो हटकर है 9. ऊंट पर बैठकर नाचे विधायक रविंद्र सिंह भाटी
शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी राजस्थान में EWS विसंगतियों को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। इससे पहले उनकी यात्रा सुमेरपुर और तखतगढ़ पहुंची। इस दौरान भाटी को ऊंट पर बैठाकर JCB से फूल बरसाए गए। भाटी ने ऊंट पर बैठकर डांस किया। पूरी खबर पढ़े कल क्या है खास
10. CM भजनलाल शर्मा कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल किशनगढ़ दौरे पर रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे।