नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर निकाय चुनाव की है।राजस्थान में 197 निकायों में भाजपा के मेयर-चेयरमैन बने, चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. अजमेर-पाली में बढ़त के बाद भी कांग्रेस हारी,BJP की मेयर बनीं
राजस्थान में भाजपा ने 7 में से 6 नगर निगम में जीत कर अपने मेयर बनाए और कांग्रेस केवल बीकानेर में अपना महापौर बना पाई। अजमेर-पाली में कांग्रेस बढ़त के बाद भी खुद का मेयर नहीं बना पाई। पूरी खबर पढ़ें 2. श्रीगंगानगर चेयरमैन बोले-हां,मैं गुंडा हूं,BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े
श्रीगंगानगर परिषद में बीजेपी के अजय दावड़ा चेयरमैन बने। जीत के बाद कहा-विरोधियों ने शहर में कहा था कि अजय गुंडा है। मैं कहना चाहता हूं कि हां, मैं अपने भाइयों के लिए गुंडा ही हूं। सवाई माधोपुर की बामनवास नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा के पहुंचते ही बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पूरी खबर पढ़ें 3. क्रिकेट खेलते समय 25 साल के युवक की हार्ट-अटैक से मौत
दौसा जिले के महवा में युवक की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। रामराज रविवार शाम दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। मैच के दौरान उसे सीने में दर्द हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 4. युवती भगाने के शक में परिवार से मारपीट
भीलवाड़ा के मांडल में पुरानी रंजिश और युवती को भगाने के शक में एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया। 10-12 लोग लाठी, सरिए और लकड़ियां लेकर घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें 5. इतिहास में पहली बार रात में खुला राजस्थान हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने इतिहास में संभवत:पहली बार रात में सुनवाई की। पार्षदों की गिरफ्तारी के मामले में रविवार रात 2 बजे तक हुई सुनवाई में कोर्ट ने हनुमानगढ़ के 9 और बीकानेर के एक पार्षद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6.थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत
जयपुर में ओवर स्पीड थार की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत हो गई। नवल शर्मा घर से स्कूटी लेकर काम पर जाने के लिए निकले थे। पूरी खबर पढ़ें 7. बाड़मेर के ट्रक ड्राइवर की गुजरात में मौत, पुलिस ने शव की शिनाख्त नहीं कराई
बाड़मेर के सेड़वा क्षेत्र के ट्रक ड्राइवर की गुजरात के गांधीधाम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने 12 सितंबर को गांधीधाम के बी-डिवीजन थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी, इसके बावजूद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8.रॉन्ग-साइड से आई कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी
जयपुर के आमेर थाना इलाके में रविवार देर रात रॉन्ग साइड से आई एक कार ने आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान बच्ची को बचाने के प्रयास में पिता घायल हो गए। लोगों के पीछा करने पर ड्राइवर सुनसान जगह कार छोड़कर भाग गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 13 सालों से अकेले उठा रहीं गणेशोत्सव का पूरा खर्च
उदयपुर की रीना साहू करीब 13 सालों से 1 रुपए का चंदा लिए बिना पूरे गणेश महोत्सव का खर्च उठाती हैं ...रीना सिलाई का काम करती हैं और दाल-पूड़ी का स्टॉल लगाकर इसी कमाई से गणेशोत्सव का आयोजन करती हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10.जलझूलनी एकादशी पर बारां में डोल मेला
जलझूलनी एकादशी पर 22 सितंबर को शोभायात्रा के साथ बारां का प्रसिद्ध डोल मेला शुरू होगा। मेले की शुरुआत में ड्रोन शो, लेजर व साउंड शो भी होगा।