नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर उदयपुर में ट्रेलर और कार की भिड़ंत में 2 मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. जोधपुर में तैनात दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमान जोधपुर के आसमान में दुनिया के खतरनाक लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ शनिवार से शुरू हो गया। 12 अक्टूबर तक जोधपुर एयरबेस पर चलने वाले युद्धाभ्यास में भारत समेत 8 देशों की वायु सेनाओं के जवान हिस्सा ले रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. जयपुर समेत 3 निगमों में भाजपा के डिप्टी मेयर बने जयपुर, जोधपुर और कोटा में भाजपा के डिप्टी मेयर बने हैं। जयपुर में भाजपा की सरोज कंवर पहली महिला डिप्टी मेयर बनी हैं। सीकर की खाटूश्यामजी नगर पालिका में अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस की विनीता ने भाजपा की प्रेमदेवी को 1 वोट से हराया। पूरी खबर पढ़ें 3. ट्रेलर-कार की भिड़ंत, 2 मेडिकल स्टूडेंट की मौत उदयपुर में ट्रेलर और कार की भिड़ंत में 2 मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराते हुए रॉन्ग साइड में चली गई और ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी ​भीषण थी कि कार पूरी तरह से पिचक गई। पूरी खबर पढ़ें 4. RCA चुनाव में 5 नेताओं के बेटों की एंट्री RCA चुनाव में भाजपा से जुड़े 5 प्रभावशाली नेताओं के बेटों की एंट्री हुई है। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर ने अध्यक्ष, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल किया है। पूरी खबर पढ़ें 5. BDO के घर में मिला 1 किलो सोना फलोदी जिले की लोहावट तहसील के BDO नारायण सुथार के बीकानेर स्थित घर से एसीबी को 1 किलो सोना मिला। इसके अलावा जयपुर में 2 प्लॉट के डॉक्युमेंट मिले। एसीबी ने भीनासर चेकिंग पॉइंट पर BDO की कार से 8.14 लाख रुपए बरामद किए थे। इसके बाद उनके घर पर सर्च किया था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. पहली बार जंगल में जाएंगे राजस्थान के गोडावण जैसलमेर में स्पेशल टनल में लंबे समय तक नेचुरल तरीके से जीवन जीने का प्रशिक्षण लेने के बाद 10 स्वस्थ गोडावण अब खुले जंगल में लौटने के लिए तैयार हैं। पहले चरण के तहत इन्हें 3 अक्टूबर को रामदेवरा और 4 अक्टूबर को सुदासरी क्षेत्र में प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 7. युवक को ससुराल वालों ने जहर देकर मारा जयपुर में युवक को ससुराल वालों ने जहर देकर मार दिया। युवक बबलू की मां ने इस्तगासे के जरिए हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि बबलू के मोबाइल की रिकॉर्डिंग चेक करने पर बहू और उसके पिता की रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें बबलू को जहर देने की बात की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 8. अभ्यर्थी ने SI भर्ती एग्जाम सेंटर में वीडियो बनाया जयपुर में SI भर्ती परीक्षा-2021 के दौरान किसी अभ्यर्थी ने एग्जाम सेंटर का वीडियो बनाकर शेयर कर दिया। वीडियो में व्हाइट बोर्ड, प्रश्न पत्र और OMR शीट की मोबाइल से रिकॉर्डिंग होती नजर आ रही है। RPSC अफसर ने महेश नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. 16 महीने की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में रहने वाला डेढ़ साल का विलोहित गौतम 'सुपर टैलेंटेड' किड बन गया है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उसे ये खिताब दिया है। 2 दिन पहले उसके घर ये खिताब पहुंचे हैं। प्रमाण पत्र में विलोहित को 'वन इन ए मिलियन' बताया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. पर्यटन दिवस पर स्मारकों-म्यूजियम में फ्री एंट्री विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर 27 सितंबर को राजस्थान घूमने आने वाले पर्यटकों को सभी संग्रहालयों और स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।