नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अजमेर जिले से है। यहां नसीराबाद में बदमाश इनकम टैक्स अफसर बनकर कारोबारी के घर में घुसे और 2 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. कांग्रेस वॉर रूम में पाली से आए पार्षदों का हंगामा पाली नगर निगम में ज्यादा पार्षद जीतने के बावजूद बोर्ड नहीं बनाने और क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस में विवाद बढ़ गया है। पाली से आए बागी गुट के पार्षदों ने जयपुर में कांग्रेस वॉर रूम में हंगामा कर दिया। सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए डॉ. सीपी जोशी से मिलने की मांग उठाई, लेकिन जोशी ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष से मिलने को कहा। पूरी खबर पढ़ें 2. CJP के प्रदर्शन का असर,राजस्थान से चलने वाली 9 ट्रेनें कैंसिल कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन का असर राजस्थान में भी दिख रहा है। रेलवे ने राजस्थान से आने-जाने वाली 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें उदयपुर सिटी और श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. IT अफसर बनकर कारोबारी के घर में घुसे बदमाश अजमेर जिले में 5 बदमाश इनकम टैक्स अफसर बनकर कारोबारी के घर में घुसे और 2 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। घर में मौजूद महिलाओं और कारोबारी के बेटे को जांच का झांसा देकर तलाशी के दौरान अलमारी से 4 जोड़ी सोने की चूड़ियां, 1 जोड़ी पाटले, 1 सोने का हार और 3 मोबाइल ले गए। पूरी खबर पढ़ें 4. विश्वेंद्र सिंह बोले- राजस्थान में कांग्रेस का कोई धणी-धोरी नहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- जिस पार्टी ने 60 साल तक देश पर राज किया, आज उसका राजस्थान में कोई धणी-धोरी नहीं है और पार्टी राम भरोसे हो गई है। पार्टी के नेता जिस डाल पर बैठते हैं, उसी को काटते हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. 2KM दौड़ के बाद ASI को आया हार्टअटैक, मौत जोधपुर में SI पद पर प्रमोशन के लिए दौड़ के बाद ASI की हार्टअटैक से मौत हो गई। ASI दुर्गाराम भील ने मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी। इसके बाद उनको सीने में दर्द हुआ। इस पर पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां CPR देने के बाद भी जान नहीं बच सकी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. पति के आखिरी दर्शन करते समय रोने लगीं पत्नी चित्तौड़गढ़ के आर्मी जवान जितेंद्र सिंह चौहान का असम में ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से निधन हो गया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सूरत सिंह जी का खेड़ा पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया। पति के आखिरी दर्शन करते समय पत्नी फूट-फूट कर रोने लगीं। पूरी खबर पढ़ें 7. ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 8 लोगों को कुचला, 1 की मौत अजमेर के किशनगढ़ में नेशनल हाईवे-48 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायल हो गए। घायलों में एक का पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। पूरी खबर पढ़ें 8. चट्टान पर बैठे बंदर का लेपर्ड ने किया शिकार पाली जिले के जवाई लेपर्ड एरिया में मादा लेपर्ड ने बंदर का शिकार कर लिया। सैणा के ब्लैक हिल इलाके में बंदरों का झुंड चट्टान पर बैठा था। इसी दौरान वहां आई लेपर्ड बंदर के बच्चे को उठाकर ले गई। सफारी के लिए पहुंचे पर्यटकों ने यह दृश्य अपने कैमरों में कैद कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 9. हॉस्टल में निकला 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा कोटा में RTU हॉस्टल के बाथरूम में करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा नजर आया, जिसे देखकर स्टूडेंट डर गए और गार्ड को सूचना दी। स्नेक कैचर ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। इससे पहले गुरुवार को हॉस्टल में एक स्टूडेंट की मौत हो गई थी। साथी स्टूडेंट ने सांप के काटने से मौत की आशंका जताई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर और जयपुर पीठ सहित राज्य की सभी अधीनस्थ कोर्ट, उपभोक्ता आयोगों और राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी।