नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां कोचिंग सेंटर में स्टूडेंट की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जयपुर में कलाम कोचिंग सेंटर में टीचर ने छात्र की पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ दिया। पुलिस ने युवा नेता मनोज मीणा को हिरासत में लिया। पूरी खबर पढ़ें 2. ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े
जैसलमेर के रामदेवरा स्थित ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े गए हैं। ब्रीडिंग सेंटर में 9.25 करोड़ की री-वाइल्डिंग टनल में 10 गोडावण को 3 महीने तक अकेले रहने और शिकार करने की ट्रेनिंग दी गई थी। इनमें से 2 गोडावण को अकेले सर्वाइव करने के लिए जंगल में छोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. किन्नर के घर से 51 तोला सोना, 10 लाख कैश चोरी
हनुमानगढ़ जिले के धोलीपाल गांव में किन्नर चन्नी बाई के मकान से चोर 51 तोला सोना और 10 लाख रुपए चुरा ले गए। जाते समय घर से के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो और दो कैंपर गाड़ी में आग लगा दी। घटना के समय चन्नी बाई किसी काम से टिब्बी गई हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 4. धनंजय सिंह बोले-बेनीवाल ने झोली फैलाकर मांगी थी मदद
RCA के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे धनंजय सिंह खींवसर ने हनुमान बेनीवाल पर निशाना साधा है। खींवसर ने कहा- लोकसभा चुनाव के दौरान हनुमान बेनीवाल ने मुझसे और मेरे पिता से मदद मांगी थी, लेकिन बाद में विधानसभा चुनाव में उन्हें ही हराने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें 5. युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया
जयपुर में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले वीडियो बनाकर अपनी भाभी को भेजा। जिसमें कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी साली और साढू हैं। उन दोनों ने मेरी पत्नी को मुझसे अलग कर दिया। मुझसे बात नहीं करने देते। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच गिरा यात्री, कॉन्स्टेबल ने बचाई जान
अजमेर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। स्टेशन पर मौजूद GRP थाने के कॉन्स्टेबल दौड़कर आए और यात्री को पकड़कर बाहर खींच लिया। यात्री को गिरते देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़ें 7. रोडवेज बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला
बांसवाड़ा शहर से कपड़े खरीदकर बाइक से गांव लौट रहे 2 दोस्तों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। सिर फटने से दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर रोडवेज को छोड़कर फरार हो गया। बस में बैठी सवारियां बीच रास्ते में फंस गई। बाद में दूसरे वाहनों से रवाना हुई। पूरी खबर पढ़ें 8. दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी
अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने वाले महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार को पाकिस्तान से धमकी मिली है। देर रात पाकिस्तान के कोड वाले नंबर से फोन आया, जिसमें दरगाह मामले में दायर याचिका से पीछे हटने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर मारने की धमकी दी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. कार में घुसा 7 फीट का अजगर
कोटा शहर में देर रात दो अलग-अलग इलाकों में वन्यजीव रेस्क्यू के मामले सामने आए। कार में करीब 7 फीट लंबा भारी-भरकम अजगर घुस गया। वहीं सूर्य नगर कॉलोनी में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ कार के नीचे पहुंच गया। दोनों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. RPSC एसआई भर्ती-2025 के इंटरव्यू कल से
RPSC की SI-प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 के इंटरव्यू सोमवार से शुरू होंगे। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 5 से 16 अक्टूबर तक चलेगा।