नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अजमेर से है। यहां जेल में बंद मर्डर की दोषी कैदियों से घर की सफाई करवाने वाली निलंबित महिला जेलर को गिरफ्तार किया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1. पायलट ने गहलोत से कहा- सबके इंचार्ज आप कांग्रेस वॉर रूम में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और सचिन पायलट से कहा- पंजाब इंचार्ज (पायलट), अब बताइए। पहले आपके इंचार्ज ये थे, अब इनके इंचार्ज आप हैं। इस पर पायलट ने हंसते हुए कहा- सबके इंचार्ज आप ही हो। पूरी खबर पढ़ें 2. SMS में स्क्रब टाइफस से तीन महीने में 15 मौत जयपुर के SMS हॉस्पिटल में 3 महीने में स्क्रब टाइफस बीमारी से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सितंबर में मौत की संख्या सबसे ज्यादा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक मौत के केसों में ज्यादातर मामले ऐसे हैं, जिनके इस बीमारी के कारण ऑर्गन फेल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 3. रविंद्र भाटी ने पुलिस से कहा- दादागिरी जेब में रखें शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा- समय रहते नहीं सुधरे तो दादागिरी जेब में रखनी पड़ेगी। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि प्रशासन से दो-दो हाथ करने पड़ें। कठपुतली बनकर काम करना बंद कर दो, नहीं तो राज ढाई साल का रहा है, टाइम पर इलाज हो जाएगा, पता भी नहीं चलेगा। पूरी खबर पढ़ें 4. कैदियों से घर की सफाई करवाने वाली निलंबित जेलर गिरफ्तार अजमेर महिला जेल में बंद मर्डर की दोषी कैदियों से घर की सफाई कराने के मामले में सस्पेंड जेलर दिव्या चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दिव्या चौधरी 2 कैदियों को बिना कोर्ट की अनुमति और जेल रिकॉर्ड में एंट्री किए बिना जेल से बाहर ले गई थी। मामले में शामिल महिला प्रहरी सोनिया फरार है। पूरी खबर पढ़ें 5. राफेल की कॉकपिट से बनाया युद्धाभ्यास का वीडियो जोधपुर में चल रहे युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 में पायलट ने राफेल के कॉकपिट से युद्धाभ्यास का वीडियो बनाया। स्वदेशी प्रचंड हेलिकॉप्टर को देखकर मलेशिया के एयर वॉरियर्स हैरान रह गए। युद्धाभ्यास में चल रहे नाइट-ऑपरेशन्स से जोधपुर के आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. ट्रेन से युवक के पैर कटे, खून के लिए तड़पता रहा अजमेर के किशनगढ़ में ट्रेन से 24 साल के युवक के दोनों पैर कट गए। उसे गंभीर हालत में JLN हॉस्पिटल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने तत्काल खून चढ़ाने की जरूरत बताई। घायल का साथी पर्ची लेकर ब्लड बैंक पहुंचा, लेकिन स्टाफ का अता-पता ही नहीं था। इस दौरान युवक 3 घंटे तक खून के लिए तड़पता रहा। पूरी खबर पढ़ें 7. 2 किसानों के घर से 1.23 करोड़ की ज्वेलरी-कैश चोरी जैसलमेर में बॉर्डर इलाके के चेलक गांव के 2 किसानों के घर से ज्वेलरी-कैश मिलाकर 1.23 करोड़ की चोरी हुई है। जिस वक्त चोरी हुई उस वक्त घर वाले सो रहे थे। कूलर की आवाज में कुछ मालूम नहीं चला। सुबह उठे तो अलमारी के ताले टूटे मिले। पूरी खबर पढ़ें 8. 'आश्रम' वेबसीरीज की दौसा जेल में शूटिंग वेब सीरीज आश्रम का चौथा सीजन इन दिनों राजस्थान के अलग-अलग शहरों में शूट किया रहा है। बाबा निराला का रोल प्ले करने वाले वाले बॉबी देओल के लग्जरी आश्रम का सेट जयपुर के होटल में बनाया गया है। दौसा जिले की श्यालावास सेंट्रल जेल में भी शूटिंग हो रही है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. साढ़े 3 साल बाद अब बोल और सुन सकेगा बच्चा जन्म से ही सुनने-बोलने में असमर्थ साढ़े तीन साल का जीवांशु अब सामान्य बच्चों की तरह सुन और बोल सकेगा। जीवांशु का जयपुर स्थित आरयूएचएस अस्पताल में निशुल्क कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की गई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास 10. वायुसेना दिवस पर होगा एयर शो जोधपुर में 8 अक्टूबर को एयरफोर्स डे के मौके पर सूर्य किरण एरोबैटिक टीम आसमान में रोमांचक करतब दिखाएगी। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी आने की संभावना है।