राजसमंद में बजरंग चौराहा स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर में नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अनीता पालीवाल, उपसभापति मोहन कुमावत और 15 पार्षदों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को दुपट्टा ओढ़ाकर और बालाजी महाराज का छवि चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभापति अनीता पालीवाल का स्वागत महिला समिति की गायत्री माली और जया माली ने किया। वहीं उपसभापति मोहन कुमावत का स्वागत समिति के सुरेश माली, प्रेम माली, भैंरूलाल माली, शांतिलाल रजक और अन्य सदस्यों ने किया। इस दौरान पूर्व सभापति अशोक टांक, पार्षद जया माली, सुनील माली, दिनेश कुमावत, चेतन कुमावत, हेमंत रजक, विजय बहादुर जैन, उत्तम खींची, दीपक खत्री, नारायण गायरी, लक्ष्मी देवी वैष्णव, किशन गायरी, प्रमोद रेगर, हिम्मत मेहता और लोकेश पालीवाल का भी बालाजी मित्र मंडल की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर और छवि चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह में बालाजी महाराज सेवा समिति के सुरेश माली, भैंरूलाल माली, प्रेम माली, आनंद श्रोत्रिय, शांतिलाल रजक, राजू यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।