राजसमंद जिले में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के तहत ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के लिए आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली गई। जिले की 9 पंचायत समितियों की 280 ग्राम पंचायतों और 2,458 वार्डों के लिए संबंधित उपखंड स्तर पर लॉटरी निकाली गई। इससे सरपंच और वार्ड पंच पदों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई। राजसमंद उपखंड में लॉटरी प्रक्रिया सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार में शुरू हुई। उपखंड अधिकारी ओम प्रभा ने राजसमंद पंचायत समिति की 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली। इसमें 44 में से 22 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं। देखें … 9 पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों की आरक्षण की स्थिति राजसमंद पंचायत समिति – 44 ग्राम पंचायत आमेट पंचायत समिति - 31 ग्राम पंचायत केलवाड़ा पंचायत समिति - 26 ग्राम पंचातय कुंभलगढ़ पंचायत समिति - 26 ग्राम पंचायत चारभुजा-गढ़बोर पंचायत समिति - 25 ग्राम पंचायत रेलमगरा पंचायत समिति - 21 ग्राम पंचायत खमनोर पंचायत समिति - 30 ग्राम पंचायत