राजसमंद जिले में निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को पांचों निकायों में उपसभापति और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। राजसमंद नगर परिषद, नाथद्वारा नगरपालिका और आमेट नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जबकि भीम और देवगढ़ में कांग्रेस के प्रत्याशी उपाध्यक्ष चुने गए। राजसमंद नगर परिषद में मोहन कुमावत को उपसभापति बनाया गया। वहीं नाथद्वारा नगर पालिका में वार्ड नंबर 1 के पार्षद चन्द्रप्रकाश जोशी उपाध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के चन्द्रप्रकाश जोशी के अलावा कांग्रेस के राहुल गुर्जर और भव्य पारिख ने नामांकन दाखिल किया था। राहुल गुर्जर ने बाद में अपना नामांकन वापस ले लिया। मतदान और मतगणना के बाद चन्द्रप्रकाश जोशी को 25 मत मिले, जबकि भव्य पारिख को 15 मत प्राप्त हुए। आमेट नगर पालिका में भाजपा के राजेश पालीवाल उपाध्यक्ष चुने गए। उन्हें 14 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रूपाल कंवर को 11 मत मिले। इसी तरह राजेश पालीवाल ने तीन मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं भीम में कांग्रेस के प्रभुदयाल नागर और देवगढ़ में कांग्रेस के अनुराग नराणिया को पालिका उपाध्यक्ष बनाया गया।