राजसमंद में वन विभाग और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो नॉर्थ रीजन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन की स्किन बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई उप वन संरक्षक, वन्यजीव राजसमंद के निर्देशन में की गई। वन विभाग के अनुसार- टीम ने 22 सितंबर 2026 को भावा पेट्रोल पंप के पास निगरानी के दौरान चार लोग पेंगोलिन की स्किन (शल्क) को बेचने की फिराक में थे। स्किन बरामद की रेंजर लादूलाल शर्मा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हीरा लाल जोगी निवासी झाडोल, सुरेश जोगी, लादू जोगी निवासी खातीखेड़ा और गोपी लाल पूर्बिया निवासी अर्जुनपुरा के रूप में हुई है। संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से पेंगोलिन की स्किन बरामद की। इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वन विभाग की ओर से वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।