नागौर| राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पूर्वी ढाणियां खड़काली में विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान रामस्वरूप, कल्लू राम मीणा और सुभाष विश्नोई की उपस्थिति रही। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर आपसी सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का संदेश दिया।