बारां| गुर्जर कर्मचारी कल्याण परिषद के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को हुए। चुनाव जिला चुनाव अधिकारी झालावाड़ जिलाध्यक्ष ललित गुर्जर की देखरेख में संपन्न कराए गए। शुरुआत में छीतरलाल कसाणा ने संगठन की रीति-नीति और विधान की जानकारी दी। चुनाव पूरी पारदर्शिता से कराने की बात कही। ललित गुर्जर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया परिषद के विधान के अनुसार शुरू की गई। नामांकन के दौरान रामसिंह गोचर का नाम निर्देशन पत्र मिला। इस पर 46 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर थे। जिलाध्यक्ष पद के लिए एक ही नाम निर्देशन पत्र आने पर रामसिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। ललित गुर्जर ने कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता और पूर्ण सुचिता के साथ तय नियमों के अनुसार कराई गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष और कोटा संभाग प्रभारी छीतरलाल कसाणा, संरक्षक रामप्रताप गोचर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिसिंह गोचर सहित पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।