झालावाड़| राजकीय पीजी कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा शिविर के अष्टम व अंतिम दिवस पर प्राचार्य की अध्यक्षता में छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण रचना चौधरी से प्राप्त किया। कार्यक्रम की सह संयोजिका डॉ प्रमिला शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक तंवर शेखावत ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण की सराहना की और छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मनीषा मीणा ने कहा परिवार में अपनी समस्याओं पर खुल कर चर्चा करें। आत्म रक्षा से जुड़े सतर्कता वास्तविक जीवन में हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहने के लिए पहलुओं पर चर्चा की। छात्राओं को साहस व आत्मविश्वास को बढ़ाने की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मंच संचालन सोनू खंडेलवाल ने किया। प्रियंका गर्ग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. सुमन खींची, रेणु मीणा, प्रियंका शर्मा, मनीषा मीणा, अर्चना मीणा मौजूद रहे।