रणथंभौर में टूरिस्ट सीजन शुरू होने के पहले ही दिन गुरुवार को सैलानियों की जिप्सी के आगे टाइगर आ गया। टाइगर जिप्सियों की ओर बढ़ने लगा तो टूरिस्ट की सांसें अटक गईं। ड्राइवरों ने जिप्सियां को पीछे लिया। बाघ करीब 15 मिनट तक टूरिस्ट के सामने टहलता रहा। दरअसल, सफारी के दौरान रणथंभौर के जोन नंबर 3 में जोगी महल चैन के नजदीक बाघ शुभ (RBT 2505) की साइटिंग हुई। इसे टूरिस्ट ने कैमरे में कैद कर लिया। पहले ही दिन हुई टाइगर की साइटिंग से रणथंभौर में सैलानियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब देखिए बाघ की तस्वीरें… RBT-2505 को शुभ नाम दिया गया है। शुभ रणथम्भौर की लेक क्वीन बाघिन रिद्धि (T-124) और बाघ गणेश (T-120) का बेटा है। शुभ जोगी महल चैन के पास टूरिस्ट की जिप्सी के सामने आ गया। जैसे ही बाघ आगे बढ़ा ड्राइवर को जिप्सी पीछे लेनी पड़ी। ऑनलाइन बुकिंग फुल जानकारी के अनुसार, यहां आगामी कुछ दिनों के लिए भी रणथंभौर की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को नई सुविधाओं के साथ कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। गणेश धाम गेट पर वर्ल्ड क्लास इंटरप्रिटेशन सेंटर विकसित किया जा रहा है। इसमें जोन एक से पांच तक जाने वाले पर्यटकों के लिए कॉमन बोर्डिंग प्लेस, वेटिंग एरिया और पार्किंग सहित कई सुविधाएं होंगी। वहीं, पर्यटन नियमों का उल्लंघन करने वाले गाइड और ड्राइवरों पर भी वन विभाग सख्ती करेगा। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सीसीएफ शारदा प्रताप सिंह ने बताया- नए पर्यटन सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। रणथंभौर के सभी पर्यटन जोन के रास्तों को भी दुरुस्त कर दिया गया है, ताकि पर्यटकों को सफारी के दौरान परेशानी नहीं हो। रणथंभौर के टाइगर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… जिस बाघ को वनकर्मी ढूंढ रहे थे, उसकी बॉडी मिली:डेढ़ महीने से लापता था, टेरिटोरियल फाइट का अंदेशा टाइगर ने 2 घंटे तक रोका पर्यटकों का रास्ता,VIDEO:त्रिनेत्र गणेश मंदिर के रास्ते पर बैठा रहा बाघ; टूरिस्ट की जिप्सी-कैंटर की लगी कतार जंगल से निकलकर सड़क पर आया बाघिन सुल्ताना का बेटा:मंदिर मार्ग पर चहल-कदमी की; पास से कार गुजरी तो घूरकर देखा