किसान नेता नरेश मीणा का 10 दिन से चल रहा अनशन रविवार को खत्म हो गया। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बारां जिला अस्पताल पहुंचकर उनकी मां प्रेम बाई के साथ जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। नरेश मीणा ने 2 अक्टूबर को बारां में किसानों की खाद की कमी समेत कई मांगों को लेकर अनशन शुरू किया था। 3 अक्टूबर को वे बारां से जयपुर के लिए ठेले पर रवाना हुए। 7 अक्टूबर को शिवदासपुरा टोल पर पुलिस ने उनके काफिले को रोका। अधिकारियों ने 4 दिन में किसानों की समस्या सुलझाने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने जयपुर जाना टाल दिया, पर गांव लौटकर अनशन जारी रखा। रविंद्र सिंह भाटी की समझाइश पर माने शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बारां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को विधायक रविन्द्र सिंह भाटी उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने नरेश मीणा का हालचाल पूछा और अनशन खत्म करने को कहा। मां प्रेम बाई की मौजूदगी में जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया गया। नरेश मीणा खाद की कमी को लेकर सरकार पर जोर डाल रहे थे। ये खबरें भी पढ़ें