जमीतपुरा| दिगंबर जैन समाज की ओर से उत्तम आकिंचन्य धर्म मनाया गया। आकिंचन्य का अर्थ किसी वस्तु को अपना न मानना, ममत्व त्यागना और परिग्रह से दूर रहना है। समाजजनों ने सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने सामूहिक पाठ, विभिन्न प्रतियोगिताएं कराईं। विशेष आरती में प्रकाशचंद जैन, ओमप्रकाश जैन, संजीव जैन, जम्मू जैन, सुशील जैन, चिराग जैन, पवन जैन, मनोज जैन, इंद्र जैन, महेंद्र जैन शामिल रहे।