नीट यूजी-2026 की काउंसलिंग को लेकर निशक्तजन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए राहत वाली खबर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। जिसके तहत शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे तक जॉइनिंग कर सकते हैं। नीट यूजी-2026 के चेयरमैन डॉ. बीएल कुमावत के अनुसार उम्मीदवार काउंसलिंग पोर्टल पर लॉगइन कर अपना अपडेटेड सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को इस संशोधित राउंड में नई सीट मिली है या जिनकी पुरानी सीट बरकरार रही है, वे अपने दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन पक्का करने के लिए खुद को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एकेडेमिक ब्लॉक में उपस्थित होना अनिवार्य है। डॉ. कुमावत ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने फीस पहले से जमा कर रखी है। उन्हें दोबारा से फीस जमा नहीं करानी है।