सवाई माधोपुर | जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई प्रकरणों, बजट घोषणाओं, विकास कार्यों तथा अंतर्विभागीय मामलों की समीक्षा की गई। कलक्टर ने जनसुनवाई व संपर्क पोर्टल के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा स्थिति में सुधार के लिए सड़कों के मरम्मत कार्य दिवाली पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निकाय चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।