हरियाणा के रोहतक में बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1 बजे चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चारों लोग खरावड़ गांव स्थित मिलन होटल में खाना खा रहे थे। वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई। आरोप है कि हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। मारे गए तीन युवक बाबा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, जबकि चौथे का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं था। मृतकों की पहचान झज्जर के डीघल गांव निवासी रिंकू (28), विनीत (22), यश उर्फ गंजू (22) और बेरी निवासी हिमांशु (26) के रूप में हुई है। भाऊ गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में दो हत्याओं का बदला लेने की बात कही गई है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। IMT थाना पुलिस ने रिंकू के चचेरे भाई मन्नु की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं। चारों के शव PGI के डेडहाउस में रखवाए गए हैं। अभी पोस्टमॉर्टम नहीं हुए हैं। रिटौली गांव के रहने वाले सन्नी रिटोलिया और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच वर्ष 2019 से दुश्मनी चली आ रही है। 7 साल से जारी इस गैंगवार में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। भाऊ गैंग की पोस्ट पढ़ें लिखा- रोहित बजरंग और सोनू डीघल का बदला लिया भाऊ गैंग की ओर से सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- आज मिलन ढाबे पर जो हत्याएं हुई हैं, वे रोहित बजरंग और सोनू डीघल का बदला लेने के लिए की गई हैं। इसलिए सोच-समझकर किसी की गाड़ी में बैठा करो और पहले पता कर लिया करो कि किसकी किससे दुश्मनी है। तुम यह मत समझना कि बच गए हो। तुमने आखिरी में मरना है। पहले तुम्हें बाकी लोगों की लाशें दिखाऊंगा और फिर तुम दोनों भाइयों को मरवाऊंगा। तुमने जो कहा था कि भाई छोड़ दो, माफ कर दो, उसका भी कोई असर नहीं होगा। हमारा लेवल ऐसा नहीं है कि इंस्टाग्राम पर जवाब दें। हमारा जवाब अखबारों में छपता है। अब अगली खबर किसकी आएगी, यह देखना। अमन बंटी डीघल, रवि राठी गंगनौली और भाऊ गैंग, Since 2020 पोस्ट में जिन 2 हत्याओं का जिक्र, जानिए कौन थे दोनों मृतक साहिल का करीबी अमन बंटी फरार चार हत्याओं की जिम्मेदारी लेने वाला अमन उर्फ बंटी को साहिल का करीबी दोस्त बताया जाता है। साहिल की हत्या के बाद जितेंद्र के मर्डर केस में भी अमन उर्फ बंटी का नाम सामने आया था। इस मामले में नामजद होने के बाद से ही वह फरार है। पुलिस इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन अमन उर्फ बंटी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अब जानिए कैसे हुई चार हत्याएं… मरने वाले चारों युवकों के बारे में जानिए….
रोहतक में गैंगवार, 4 युवकों की हत्या:होटल में खाना खाते समय गोलियां बरसाईं, हिमांशु गैंग पर आरोप, मरने वाले 3 बाबा गैंग के
हरियाणा के रोहतक में बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1 बजे चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चारों लोग खरावड़ गांव स्थित मिलन होटल में खाना खा रहे थे। वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई। आरोप है कि हि...
संबंधित खबरें /
6 खबरेंहैदराबाद में संविधान दिवस पर बवाल: कांग्रेस और BRS कार्यकर्ता भिड़े, बिरयानी प्रोटेस्ट के दौरान हुई झड़प
तेलंगाना के हैदराबाद में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। BRS कार्...
ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने भतीजे अभिषेक के खिलाफ मांगी FIR, लगाया धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई स्वपन बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर रक्तदान शिविर में ब...
शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे संवैधा...
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन:परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक...
नागपुर में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रदर्शन: चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजाई 'मोदी चालीसा'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर में 'सेव डेमोक्रेसी' कार्यक्रम आयोजित कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत...
कैप्टन ने मोदी से पूछा- मेरी जरूरत है या नहीं:कहा- 5 साल में कभी राय नहीं ली; BJP अपनों पर ही भरोसा करती है
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में दरकिनार किए जाने से आहत हैं। कै...