बाड़मेर | राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के प्रथम चरण के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 25 सितंबर तक डिटेल्ड फॉर्म भर सकेंगे। 5 से 16 अक्टूबर तक साक्षात्कार होंगे। इसमें 4019 सफल अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती व सहायक आचार्य भर्ती के इतिहास, ज्योग्राफी व म्यूजिक वोकल विषय के साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है। जेएलओ भर्ती परीक्षा के तहत 36 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।