जिले में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में साहूनगर स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय की छात्रा नांदिका शर्मा व छात्र वंश शर्मा का अंडर-17 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के खेलकूद गतिविधि प्रभारी मनोज मीना ने बताया कि बैडमिंटन अंडर-17 छात्रा वर्ग में विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा नांदिका शर्मा के बेहतरीन प्रदर्शन से उसका चयन पांचवीं बार राज्य स्तर के लिए हुआ है। वह गत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है। इसी प्रकार छात्र वंश शर्मा का भी बैडमिंटन अंडर-17 छात्र वर्ग में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।