सलूंबर नगर परिषद के 25 वार्डों में कल मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी मतदान दल अपनी सामग्री लेकर निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना हो गए। यह अंतिम प्रशिक्षण सार्वजनिक पुस्तकालय मैदान में हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पीपी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला मौजूद थे। सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद जुनैद ने बताया कि मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने उन्हें नियमों का पालन करने, निष्पक्षता बनाए रखने और किसी भी स्थिति में धैर्य से काम करने को कहा। 25 बूथों पर 112 कार्मिकों की ड्यूटी नगर परिषद के 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदान कराने के लिए कुल 112 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान व्यवस्था की निगरानी के लिए 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 1 एरिया मजिस्ट्रेट भी तैनात हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए 3 रिजर्व टीमें भी तैयार रखी गई हैं। चुनाव के लिए ये व्यवस्था सलूंबर में वार्डवार प्रत्याशी