सलूंबर नगर परिषद में सभापति पद का चुनाव पूरा होने के बाद अब उपसभापति पद के लिए मंगलवार, 22 सितंबर को चुनाव होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने समय-सारणी जारी कर दी है। नामांकन, जांच और नाम वापसी के बाद जरूरत पड़ने पर मतदान कराया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामणिया ने बताया कि उपसभापति चुनाव के लिए बैठक मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू होगी। प्रत्याशी सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशियों को उम्मीदवारी वापस लेने के लिए दोपहर 2 बजे तक का समय दिया गया है। जरूरत पड़ी तो ढाई बजे से मतदान यदि उपसभापति पद के लिए मतदान की आवश्यकता होती है तो मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। उपसभापति चुनाव की समय-सारणी सभापति पद का चुनाव पूरा होने के बाद अब उपसभापति पद के चुनाव पर सभी की नजर है। मंगलवार को नामांकन और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की स्थिति स्पष्ट होगी। यदि मतदान की जरूरत पड़ी तो निर्धारित समय में वोट डाले जाएंगे और इसके बाद मतगणना कर परिणाम जारी किया जाएगा।