जालोर की सांचौर नगर पालिका से चुने गए भाजपा पार्षदों के बाड़ाबंदी से वीडियो सामने आए हैं। इनमें कमरों में पार्षद गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जबकि 5 महिला पार्षद होटल परिसर में गरबा करती दिखाई दे रही हैं। सांचौर नगर पालिका के 35 वार्डों में से भाजपा ने 19 वार्ड, जबकि कांग्रेस और निर्दलीयों ने 8-8 वार्ड जीते हैं। पूरा वीडियो देखने के लिए कवर इमेज पर क्लिक करें।