कोटा जिले की सांगोद नगर पालिका में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। अब 4 निर्दलीय भी भाजपा के पाले में आ गए हैं। कोटा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष मनोज शर्मा ने चार निर्दलीयों को बीजेपी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। 35 वार्ड वाली सांगोद नगर पालिका में भाजपा को 20 वार्ड में जीत मिली। अब चार निर्दलीय सत्यनारायण, मंजू बाई,चौथमल और निशा ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया है। चारों को मिलाकर भाजपा का आंकड़ा अब 24 तक पहुंच चुका है। सांगोद नगर पालिका क्षेत्र ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के विधानसभा क्षेत्र सांगोद में आता है। चुनाव के दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद में डेरा डाल रखा था। पालिका अध्यक्ष पद के दो मजबूत दावेदार सांगोद पालिका के अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी में दो मजबूत दावेदारों के नाम की चर्चा है। इनमें सांगोद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा और वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी का नाम प्रमुख है। दोनों ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के करीबी है। दोनों पहली बार चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं। --- ये खबर भी पढ़ें…. कोटा के तीन वार्ड के 3 बूथ पर होगी री-पोलिंग:नगरपालिका सुकेत के वार्ड 4 में भी एक बूथ पर होगा पुर्नमतदान; EVM में आई थी खराबी कोटा नगर पालिका आम चुनाव-2026 में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते कोटा नगर निगम के तीन मतदान बूथ और सुकेत नगरपालिका के एक बूथ पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पुनर्मतदान की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। (पूरी खबर पढ़ें) शिक्षा मंत्री और भाजपा शहर-अध्यक्ष के वार्ड में BJP हारी:10 वार्डों में कांग्रेस, 3 में भाजपा तीसरे नंबर पर रही; गुंजल के वार्ड-87 का रिजल्ट अटका कोटा नगर निगम चुनाव के नतीजों में भाजपा को अपने ही दिग्गजों के वार्डों में बड़ा झटका लगा है। शिक्षा मंत्री और भाजपा शहर अध्यक्ष के वार्ड में BJP प्रत्याशी हार गए। वहीं कांग्रेस 10 वार्डों में तीसरे नंबर पर रही है, जबकि 3 वार्डों में भाजपा तीसरे नंबर पर रही है। (पूरी खबर पढ़ें) कोटा में 7 बूथों पर 90% से ज्यादा वोटिंग:5 बूथ पर 40% से कम मतदान, मंत्री दिलावर और नागर के वार्डों में 16% का अंतर कोटा नगर निगम चुनाव में 7 बूथ पर 90% से ज्यादा वोट पड़े। वहीं, 5 बूथ ऐसे हैं, जहां 37 से 40% के बीच मतदान हुआ। 292 बूथ ऐसे हैं, जहां 60 से 70% वोटिंग हुई। कोटा में 100 वार्डो में 815 बूथ पर वोटिंग हुई थी। प्रमुख नेताओं में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के वार्ड 52 में सबसे ज्यादा 74.12% मतदान हुआ। जबकि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के वार्ड 94 में कुल 58.06% वोट पड़े। (पूरी खबर पढ़ें)