राजस्थान के प्रमुख कृष्णधाम श्री सांवलियाजी में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी पर भगवान सांवलिया सेठ की पारंपरिक रथयात्रा निकली। दोपहर में राजभोग आरती के बाद भगवान के बालस्वरूप को 435 किलो चांदी से बने रथ में विराजित कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। रथयात्रा के साथ हजारों श्रद्धालु चले। पूरा कस्बा भक्ति के रंग में रंगा दिखा। रास्ते भर जयकारे गूंजे। श्रद्धालु ढोल और बैंड की धुन पर नाचते चल रहे थे। रथयात्रा के दौरान कई क्विंटल गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाई गई। भगवान का स्नान घाट पर जलझूलनी का पारंपरिक आयोजन हुआ। इसके बाद रथयात्रा वापस मुख्य मंदिर की ओर बढ़ी। भगवान का नगर भ्रमण