जयपुर डिस्कॉम की ओर से सवाई माधोपुर की 33 केवी अजनोटी लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रहने से अजनोटी और नींदड़दा जीएसएस से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन गांवों में रहेगी बिजली बंद जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (एचटीएम) रमेश कसाना ने बताया कि अनुरक्षण (मरम्मत) कार्य के चलते 33/11 केवी जीएसएस अजनोटी एवं नींदड़दा से विद्युत आपूर्ति प्राप्त करने वाले क्षेत्रों में दो घंटे बिजली बंद रहेगी। इस दौरान अजनोटी, जड़ावता, कोशाली, नींदड़दा, भैंसखेड़ा, सिनोली, मऊ, सुनारी, मैनपुरा, बनास-पीएचईडी, शबरी फार्म हाउस और दुब्बी-बनास सहित संबंधित गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। डिस्कॉम के अनुसार, निर्धारित समय में अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र सुचारू कर दी जाएगी।