सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में मतदान की अंतिम रिपोर्ट जारी हो गई है। कुल 94 मतदान केंद्रों पर 92,713 मतदाता दर्ज थे, जिनमें से 60,609 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान प्रतिशत 65.37% रहा। इनमें पुरुष मतदाताओं का मतदान 34.33% और महिला मतदाताओं का 31.05% रहा। सबसे अधिक मतदान बूथ संख्या 66 पर हुआ बूथवार आंकड़ों पर नजर डालें तो मतदान प्रतिशत में काफी अंतर देखने को मिला। सबसे अधिक मतदान बूथ संख्या 66 (नामदेव भवन रामकुई, कमरा नंबर-2) पर 84.66% रहा। इसके बाद बूथ 64 (अंजूमन इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय) में 84.14%, बूथ 59 (मदरसा तालीमुल कुरआन, देसवालियान, कमरा नंबर-2) में 83.66%, बूथ 60 में 80.61% और बूथ 41 में 78.68% मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान बूथ संख्या 74 (न्यू मॉडर्न पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटेल नगर) पर 46.76% रहा। बूथ 32 (महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड) में 47.89%, बूथ 80 में 49.87%, बूथ 83 में 49.74% और बूथ 84 में 49.10% मतदान दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर के इस मतदान पर इतने वोट पड़े