सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल के बच्चों ने गुरुवार को अधिकारियों काे इको फ्रेंडली राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। इस अवसर पर सर्वप्रथम बच्चों ने पेड़ के पत्तियों और फूलो का प्रयोग कर इको फ्रेंडली राखी बनाई। पत्ती व फूलों से बनाई राखी बांधी इस दौरान गुरुवार सुबह स्कूली बच्चे ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर कानाराम को तिलक लगाकर राखी बांधकर नारियल भेंट किया। जिस पर कलेक्टर ने बच्चियों को मिठाई खिलाकर पेन और कापी भेंट की। उन्होंने बेटियों से भविष्य के सपनों के बारे में पूछा और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्था निदेशक अरविंद को इस ईको फ्रेंडली राखी के लिए सराहना की और इसे सबके सामने लाकर जागरूक करने के लिए कहा गया। राखी प्रतियोगिता हुई कलेक्टर ने कहा कि राखी आज के समय के अनुसार बहुत ही सुंदर और श्रेष्ठ है। इसके बाद सभी बच्चियों ने सीईओ जिला परिषद मोहित, एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी, एएसपी राकेश राजौरिया, एसडीएम मांगीलाल को भी राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले स्कूल में कक्षा एलकेजी से आठवीं तक के बच्चों के लिए प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार अपने हांथों से राखी बनाकर राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 150 बच्चो ने विभिन्न प्रकार की राखी अपने हाथों से बनाकर प्रदर्शित की।