नगर निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए सवाई माधोपुर में कॉलेज स्टूडेंट्स को जागरूक किया गया। गुरुवार को जिले के सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। स्टूडेंट्स ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम आगामी नगर परिषद और नगर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चल रहे सतरंगी सप्ताह के तहत आयोजित किया गया। स्टूडेंट्स ने मतदान करने की ली शपथ जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी सवाई माधोपुर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला नोडल स्वीप प्रभारी मोहित कासनिया के निर्देशानुसार कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मतदाता सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को आगामी नगर परिषद एवं नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने और ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरूक किया गया। कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मतदान करने की शपथ ली। स्वीप कार्यक्रम के जरिए युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया। कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल धीरेन्द्र सिंह, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के गोपाल सिंह, एसिस्टेंट प्रोफेसर राजेश मीणा, एसिस्टेंट प्रोफेसर प्रशान्त राव सहित कॉलेज के विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद रहे।