सवाई माधोपुर पुराने शहर हम्माल मोहल्ले में किन्नरों के दो समूह आमने-सामने हो गए। जिससे कुछ लोग गंभीर घायल हो गए। यहां किन्नरों ने एक दूसरे के साथ छीनाझपटी की और जमकर उत्पात मचाया। जिसके चलते यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों समूहों के किन्नरों को कोतवाली थाने लेकर आई। जबकि घायल किन्नरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गद्दी को लेकर विवाद शहर पुलिस चौकी प्रभारी हरलाल ने बताया कि हम्माल मोहल्ले स्थित किन्नरों की गद्दी को लेकर किन्नरों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते बुधवार शाम को कोमल किन्नर और उसके साथी श्योपुर से सवाई माधोपुर आए थे। यहां पहुंचने पर उनका दूसरे समूह की किन्नर पिंकी और उसके साथियों से विवाद हो गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें पिंकी, डोली और विष्णु को गंभीर चोटे आई है। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पिंकी का फिलहाल उपचार जारी है। डोली और विष्णु को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई एफआईआर नहीं दी गई है।