स्काउट व गाइड स्थानीय संघ सिद्धमुख के तत्वावधान में शनिवार को प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियां की गई। शिविर में सिद्धमुख क्षेत्र के 110 स्काउट व गाइड प्रशिक्षण ले रहे हैं। ध्वजारोहण रामकुमार सिहाग, प्रधानाचार्य नंदकिशोर, दीपचंद इंदोरिया, प्रधानाचार्य रामकिशन, सुरेंद्र सिंह एवं थाना उप प्रभारी रमेश चंद्र ने किया। स्थानीय संघ के सचिव सुखदेव रणवा ने बताया कि पायनियरिंग, प्राथमिक चिकित्सा, दिशा ज्ञान, कम्पास एवं नक्शा ज्ञान के साथ स्काउटिंग के नियम, प्रतिज्ञा व आधारभूत सिद्धांतों की जानकारी दी गई। थाना उपप्रभारी रमेश चंद्र ने साइबर अपराध से बचाव, आपदा प्रबंधन एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया। शिविर संचालक विजेंद्र सिंह के निर्देशन में लीडर ट्रेनर नरेश राय सहित शब्बीर खान, अरविंद कुमार इंदोरिया, किरण भाटी, संतोष, लिछमा देवी, अशोक कुमार, इकबाल, महेंद्र कुमार, देवीलाल व रामनिवास प्रशिक्षण दे रहे हैं।