भास्कर संवाददाता | चूरू जिले के गिरदावर सर्किलों पर 26 से 28 सितंबर तक विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शिविरों के संचालन के लिए जिप सीईओ को जिला स्तरीय नोडल अधिका​री तथा उपखंड अधिकारियों को शिविर प्रभारी नियुक्त किया है। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की सेवाओं को आमजन के पास लाकर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाना व लंबित प्रकरणों का निस्तारण करना है। शिविरों का समय सुबह 9.30 से शाम छह बजे तक रहेगा। 26 सितंबर को सरदारशहर में सरदारशहर, घड़सीसर, बंधनाउ दिखनादा, पूलासर, जयसंगसर व दुलरासर गिरदावर सर्किल के लिए, रतनगढ़ में रतनगढ़, गौरीसर व मैणासर के लिए, सुजानगढ़ में सुजानगढ़, छापर व बडाबर के लिए, बीदासर में बीदासर व दूंकर के लिए, राजगढ़ में राजगढ़, बींजावास, ददरेवा, डोकवा व गुलपुरा के लिए, तारानगर में तारानगर व सात्यूं के लिए, चूरू में चूरू, रतननगर व सहनाली छोटी के लिए शिविर लगाया जाएगा। 27 को भानीपुरा में आसपालसर बड़ा, फोगां भरथरी, रंगाईसर व भानीपुरा गिरदावर सर्किल के लिए, राजलदेसर में राजलदेसर, परसनेउ व लाछड़सर के लिए, सालासर में सालासर, भींवसर व खुडी के लिए, सांडवा में सांडवा व तेहनदेसर के लिए, हमीरवास में सांखू, हमीरवास, चांदगोठी व नीमा के लिए, बुचावास में बुचावास व भालेरी के लिए, दूधवाखारा में दूधवाखारा, खींवासर व घांघू के लिए शिविर लगेगा। वहीं 28 सितंबर को भोजासर छोटा में बिल्यूंबास रामपुरा, मालकरसर, रातूसर, जैतासर व भोजासर छोटा के लिए, लोहा में लोहा, मेलूसर व गोलसर के लिए, कानूता में जीली व कानूता के लिए, कातर छोटी में कातर छोटी व लालगढ़ के लिए, सिद्धमुख में राघा छोटी, सिद्धमुख, चैनपुरा छोटा, भगेला व धानोठी बड़ी के लिए, बांय में बांय, रेड़ी व धीरवास के लिए, घंटेल में घंटेल, पीथीसर व नाकरासर के लिए शिविर लगेगा। इन ​शिविरों में राजस्व, पंचायतीराज, वन, चिकित्सा, पशुपालन, ऊर्जा, कृषि, आयोजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, श्रम, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, जल संसाधन, परिवहन, सहकारिता, शिक्षा, आयुष, सैनिक कल्याण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग आदि 22 विभागों की सेवाओं का लाभ आमजन को मिलेगा।