70वीं जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में सुभाष शिक्षण संस्थान, सेवद बड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन संस्थान की छात्र वर्ग की शतरंज टीम व वॉलीबॉल टीम ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। दूसरे दिन भी वॉलीबॉल टीम जीती। संस्था निदेशक राजकुमार महला ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र वर्ग की शतरंज टीम ने अच्छा खेल दिखाया। टीम ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कूदन को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। वॉलीबॉल में सुभाष शिक्षण संस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने महात्मा गांधी उमावि, पिपराली को 2-0 से हराया। संजू महला ने खिलाड़ियों को बधाई दी।