खानपुर| सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम डूंडी के गणेश मंदिर परिसर में स्वच्छता और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। हेमन्त कुमार गौड और सुनील सुमन के नेतृत्व में विद्यार्थियों व स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर की सफाई की। इससे पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। संस्थान प्रधान उषा मीणा ने विद्यार्थियों को कचरा तय स्थान पर डालने, गीला और सूखा कचरा अलग रखने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और नियमित हाथ धोने की सलाह दी। वरिष्ठ अध्यापक रामहेतार नागर ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत व्यक्तिगत स्तर से होती है। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।