सीकर के जिला खेल स्टेडियम में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली में रनिंग का फर्स्ट फेज पूरा हो गया है। गत 8 दिनों में जयपुर और सीकर जिले के कुल 4749 युवाओं ने दौड़ लगाई। जिला खेल स्टेडियम के 400 मीटर ट्रैक पर रनिंग सेना भर्ती की पहली परीक्षा है। अब तक सेलेक्टेड अभ्यर्थियों का 10 अक्टूबर को मेडिकल टेस्ट होगा। मेडिकल टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों का अगले चरण फिजिकल टेस्ट होगा। 23 अक्टूबर तक चलेगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली आर्मी‌ रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल हरीश चंद्र ने बताया कि सीकर में अग्निवीर सेना भर्ती रैली 23 अक्टूबर तक चलेगी। भर्ती रैली में सीकर और जयपुर जिले के करीब 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जयपुर आर्मी हेड क्वार्टर की ओर से आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर सेना के अधिकारियों और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अगले 14 दिनों में 7.5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे। 11 अक्टूबर से रनिंग का सेकेंड फेज शुरू होगा। रैली में 9 अक्टूबर को विश्राम और 10 अक्टूबर को फिटनेस टेस्ट डे रखा गया है। भर्ती रैली में कुल 12,270 अभ्यर्थियों ने किया अप्लाई आर्मी‌ रिक्रूटमेंट ऑफिसर कर्नल हरीश चंद्र ने बताया कि 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में अग्निवीर सेना भर्ती होगी। जयपुर, सीकर समेत झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस एरिया से संबंधित अभ्यर्थियों की दौड़, मेडिकल और फिजिकल टेस्ट होंगे। भर्ती रैली में कुल 12,270 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है।