सीकर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… बसंत विहार: पोस्ट होते ही बदला मेनहोल का टूटा ढक्कन सीकर के वार्ड नंबर 47 के बसंत विहार से दीपक कुमार सेन ने मेनहोल के टूटे ढक्कन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि खण्डोलिया मिष्ठान भंडार के पास गली नंबर 13 में सीवरेज चैम्बर के ऊपर लगा ढक्कन टूट गया है। शहर के ज्यादातर स्कूलों की वैन–बस इसी रास्ते से गुजरती है जिससे हादसे का डर भी है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने मेनहोल का ढक्कन बदलवा कर समाधान करवा दिया है। शिवसिंहपुरा: जेईएन दीपिका पारीक बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ विद्युत विभाग की जेईएन दीपिका पारीक ने शिवसिंहपुरा पर खराब स्ट्रीट लाइट्स की समस्या का समाधान करवाया है। दरअसल एक जागरूक नागरिक ने पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में बगिया स्टैंड से लेकर पूजा विवाह स्थल, शिवसिंहपुरा स्टैंड तक कई दिनों से रोड लाइट्स बंद हैं। रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने से वाहन चालकों को बेसहारा पशु, गड्ढे और गलत दिशा से आ रहे वाहन नजर नहीं आते। समस्या पोस्ट होने के बाद जेईएन दीपिका ने रोड लाइट ठीक करवा समाधान कर दिया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… चांदपोल: 33 केवी खम्भे के पास लीकेज से गड्ढा चांदपोल के राज नगर–3, धोद रोड से नरेन्द्र कुमार शर्मा ने पानी की लीकेज की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि धोद रोड पर पार्षद की गली में 33 केवी लाइन के खम्भे के पास पानी की पाइपलाइन लीकेज है। इससे खम्भे के पास गड्ढा भी हो गया है। इतना ही नहीं आनंद मेगा मार्ट के सामने बीते एक साल से तीन–चार लीकेज और हैं। इन सभी लीकेज को बंद करवाकर पानी की छीजत रोकें। राधा किशनपुरा: नाली की नियमित सफाई हुई बंद महाराजा कॉलोनी, राधा किशनपुरा में नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं हो रही है। यह समस्या 'भास्कर समाधान' पर कॉलोनीवासियों ने सामूहिक रूप से पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के पहले से ही नालियों की सफाई के लिए कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। अब नालियों में मलबा और गंदा पानी जमा होने से इनमें मच्छर पनप रहे हैं, जिनसे मौसमी बीमारियां होने का डर भी बना हुआ है। ज्योति नगर: 20 दिन से काम बंद, रास्ता भी नहीं खोला पिपराली रोड से चैतन्य राय शर्मा ने ठेकेदार की लापरवाही से हो रही परेशानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि 20 दिन पहले विश्वकर्मा मार्ग पर सीवरेज लाइन डालने के लिए पूरी गली की सड़क खोद दी गई। काम पूरा भी नहीं हुआ और बाद में बोर्ड लगाकर रास्ते को ही बंद कर दिया गया है। कनेक्शन वाले सीवरेज पाइप भी वहीं छोड़ दिए हैं। तब से यह पूरा रोड बंद पड़ा है। दुकानदार, स्थानीय लोग सभी परेशान हैं। राधा किशनपुरा: सड़क खोदी, घरों–दुकानों के आगे मिट्टी के ढेर छोड़े आरटीओ ऑफिस रोड, वंदे मातरम चौक, राधा किशनपुरा से समीर हुसैन ने भी चैतन्य जैसी ही परेशानी शेयर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया है कि हाल ही हमारी कॉलोनी में सीवरेज लाइन बिछाने का काम किया गया था। लेकिन ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद भी न तो रेत का ढेर हटाया और न ही रास्ते को समतल करवाया। इससे दुकानों और घरों के आगे ऊंचे मिट्टी के ढेर लग गए हैं। पैदल चलना भी मुश्किल है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान