सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से नाली में गंदगी, खुले चैंबर, सड़क पर जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट और कचरे जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की गई कुछ समस्याओं पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई कर समाधान करवाया है। इससे लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन निधि चौधरी बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' ओम रेजिडेंसी से ओमप्रकाश जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पिपराली रोड पर सड़क का काम अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क का काम पूरा नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद जेईएन निधि चौधरी ने मामले का संज्ञान लेकर सड़क से जुड़ी समस्या का समाधान करवाया। सड़क का काम पूरा होने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में राहत मिली। शेखपुरा मोहल्ले में कचरे की समस्या का हुआ समाधान शेखपुरा मोहल्ले से शाहिद ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में काफी कचरा पड़ा हुआ है। कचरा जमा होने से आसपास गंदगी फैल रही थी और लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए कचरा हटवा दिया गया। सफाई होने के बाद क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... कृष्णा कॉलोनी में नाली गंदगी से भरी, सफाई नहीं होने से लोग परेशान कृष्णा कॉलोनी से हरीश सक्सेना ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की नाली गंदगी से भरी हुई है। नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण इसमें कचरा और गंदगी जमा हो गई है। इससे आसपास का क्षेत्र गंदा हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से नाली की सफाई करवाकर नियमित सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है। शेखपुरा मोहल्ले में खुला चैंबर, हादसे का खतरा स्टेशन रोड, शेखपुरा मोहल्ले से एडवोकेट अभय शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सिटी सेंटर मॉल की ओर जाने वाली सड़क पर एक चैंबर खुला पड़ा हुआ है। चैंबर खुला होने के कारण इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों के गिरने का खतरा बना हुआ है। रात के समय यह समस्या और ज्यादा परेशानी वाली हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग से खुले चैंबर को जल्द ढकवाने और हादसे की आशंका को दूर करने की मांग की है। पालवास रोड पर लीकेज से सड़क पर जलभराव, लोगों को परेशानी कलवारिया गूंज से मुकेश भिंडी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पालवास रोड पर लीकेज की समस्या बनी हुई है। लीकेज के कारण पानी सड़क पर फैल रहा है और जलभराव की स्थिति बन रही है। सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से लीकेज को ठीक करवाकर सड़क पर हो रहे जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। राज नगर-3 में दो महीने से खराब पोल लाइट, रात में अंधेरा राज नगर-3, चांदपोल से मोहम्मद इलियास ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में पोल लाइट पिछले दो महीने से काम नहीं कर रही है। लंबे समय से लाइट खराब होने के कारण रात के समय सड़क और आसपास के क्षेत्र में अंधेरा रहता है। इससे लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित विभाग से खराब पोल लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली ब्लॉक होने जैसी समस्याएं आई सामने 2.पिपराली रोड पर बिजली कटौती की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट, नालियों की खराब स्थिति, जलभराव और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आई 3. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:वार्ड 46 में बेसहारा कुत्तों और हेडा चौक पर लीकेज पाइपलाइन की समस्या हुई दूर, एईएन किरण बनीं 'स्टार ऑफिसर' 4.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 5. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 6.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 7.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 8. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 9.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 10.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई