सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। इनमें स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली और बेसहारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। भास्कर समाधान पर समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से कई मामलों में कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कई समस्याएं अभी समाधान की राह देख रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… जेईएन दीपिका पारीक बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' फतेहपुर रोड स्थित न्यू शिव कॉलोनी से सरोज ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 6 महीने से रोड लाइट बंद पड़ी हुई है। लंबे समय से लाइट बंद रहने के कारण रात के समय लोगों को सड़क पर अंधेरे में आने-जाने में परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों को खासतौर पर शाम और रात के समय आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद जेईएन दीपिका पारीक ने मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करवाई और रोड लाइट की समस्या का समाधान कर दिया। लंबे समय से बंद पड़ी लाइट चालू होने से कॉलोनी के लोगों को राहत मिली। लंबे समय से सफाई नहीं होने की समस्या हुई हल धाणी सलामसिंह ग्रामीण से हरीश सक्सेना ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में नाली की नियमित सफाई नहीं हो रही थी। नाली में गंदगी जमा होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए नाली की सफाई करवा दी गई। इससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई और स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में अंधेरे से लोग परेशान नवलगढ़ रोड स्थित चरण सिंह नगर से मुकेश रणवा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। रात के समय लाइट नहीं जलने के कारण सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी हो रही है। अंधेरे के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी संभलकर निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाकर चालू कराने की मांग की है। गैस पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर हुए गड्ढे कायस्थ कॉलोनी से नमो नारायण माथुर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गैस पाइपलाइन डालने के बाद सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। पाइपलाइन का काम होने के बाद सड़क की स्थिति खराब होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। पुलिस लाइन रोड पर टूटा नाला, हादसे का खतरा कुरैशी मोहल्ला से देवेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पुलिस लाइन रोड पर नाला टूटा हुआ है। नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क के किनारे नाला टूटा होने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे हुए नाले की जल्द मरम्मत करवाने और मौके पर सुरक्षा की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। पीपली नगर में बेसहारा पशुओं का आतंक, लोग परेशान पीपली नगर से मनोज शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बेसहारा पशुओं का आतंक है। सड़क और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और वाहन चालकों को भी सड़क से निकलते समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान करवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. आदर्श कॉलोनी में चार साल बाद सड़क का निर्माण:नवलगढ़ रोड पर पांच दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 2. जेईएन निधि चौधरी बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':खुले चैंबर, जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 3. एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली ब्लॉक होने जैसी समस्याएं आई सामने 4.पिपराली रोड पर बिजली कटौती की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट, नालियों की खराब स्थिति, जलभराव और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आई 5. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:वार्ड 46 में बेसहारा कुत्तों और हेडा चौक पर लीकेज पाइपलाइन की समस्या हुई दूर, एईएन किरण बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 7. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 8.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 9.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 10. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर'