सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से बिजली के तार जलने, गिरी हुई डीपी, सड़क की खराब हालत, स्ट्रीट लाइट और नाली ब्लॉक होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कई इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' नवलगढ़ रोड, वीर तेजा कॉलोनी से दिनेश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी गली की नाली ब्लॉक है और गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। नाली जाम होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। समस्या पर एईएन विकास मिश्रा ने कार्रवाई करवाते हुए नाली की सफाई करवाई और पानी की निकासी सुचारू कराई। नाली साफ होने के बाद सड़क पर जमा गंदा पानी हट गया और लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए एईएन विकास मिश्रा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। फतेहपुर रोड पर छह महीने से बंद रोड लाइट हुई ठीक फतेहपुर रोड, सबलपुरा से सरोज ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके घर के सामने छह महीने से रोड लाइट बंद पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से रोड लाइट ठीक करवा दी गई। लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... पिपराली रोड पर भारी लोड से रोज जल रहे तार पिपराली रोड, जाट कॉलोनी से सुभाष चंद्र ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में भारी लोड के कारण रोजाना बिजली के तार जल जाते हैं। तार जलने से बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही हादसे की आशंका भी बनी हुई है। बार-बार तार जलने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। रामनगर कॉलोनी में एक साल से गिरी अंडरग्राउंड डीपी रामनगर कॉलोनी, चरण सिंह नगर से विजय कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में अंडरग्राउंड डीपी पिछले एक साल से गिरी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। डीपी की स्थिति से लोगों को परेशानी के साथ सुरक्षा की चिंता भी बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से डीपी को ठीक करवाने की मांग की है। राधाकिसनपुरा में टूटी सड़क, बारिश में भर जाता है पानी राधाकिसनपुरा, आरटीओ ऑफिस रोड से संदीप कुमार स्वामी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भी भर जाता है, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। ओम रेजिडेंसी के पास सड़क पर एक भी पोल लाइट नहीं ओम रेजिडेंसी से शशि ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पिपराली रोड की ओर जाने वाली सड़क पर एक भी पोल लाइट नहीं लगी हुई है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर पोल लाइट लगवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.पिपराली रोड पर बिजली कटौती की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट, नालियों की खराब स्थिति, जलभराव और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आई 2. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:वार्ड 46 में बेसहारा कुत्तों और हेडा चौक पर लीकेज पाइपलाइन की समस्या हुई दूर, एईएन किरण बनीं 'स्टार ऑफिसर' 3.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 4. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 5.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 6.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 7. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 8.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 9.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 10.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर'