सीकर में ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार सड़क, बिजली, कचरा प्रबंधन और पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी समस्याएं लोग पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट पर विभागीय अधिकारी भी एक्शन लेकर समाधान करवा रहे हैं। ‘भास्कर समाधान’ से अब लोग बेझिझक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे आमजन और विभागों के बीच संवाद की कमी भी दूर हुई है। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… तिलक नगर: 20 दिनों से नालियां जाम सीकर के रानी सती सर्किल, तिलक नगर से संजय अग्रवाल ने ओवरफ्लो नालियों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे वार्ड में ज्यादातर नालियों की निकासी सफाई न होने की वजह से जाम पड़ी है। इससे गंदा पानी गलियों और सड़कों पर जमा हो रहा है। संबंधित विभाग और अधिकारियों से अपील है कि इस समस्या का समाधान करें। समरथपुरा: एक महीने से फूटी पाइपलाइन मंजू चौधरी ने किशन कॉलोनी रोड, समरथपुरा से पानी की फूटी पाइपलाइन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बीते एक महीने से हमारे एरिया में पानी की पाइप लाइन फूटी हुई है। सप्लाई के समय रोज इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। शिकयत करने के बावजूद विभागीय कर्मचारियों ने कोई समाधान नहीं किया है। संबंधित विभाग से इसे तुरंत ठीक करने की अपील है। राधा किशनुपरा: टूटी रोड, तालाब सा जलभराव सीकर के आरटीओ ऑफिस रोड, यादव कॉलोनी, राधा किशनपुरा से दिनेश कुमार ने टूटी रोड और पानी भरे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि आरटीओ ऑफिस के पास ही यह हाल है तो बाकी शहर में क्या हाल होगा? उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शहर के इन हालातों पर ध्यान देने की अपील की ताकि लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें। राज नगर–III: यहां भी रोड खोदकर बनाना भूल गए राजनगर–III, चांदपोल से समसत वार्डवासियों ने टूटी रोड की समस्या पोस्ट कर प्रशासन से समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि वार्ड 36 में सीवरेज लाइन डालने के लिए एक महीने पहले बनी हुई रोड उखाड़ कर काम तो पूरा कर लिया गया, न तो रोड रिपेयर किया गया न ही इसकेगड्ढे ठीक से भरे। अब कॉलोनी में वाहन तो दूर पैदल चलने से भी लोग परेशान हो रहे हैं। प्रशासन से अपील है कि इसका समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… जयपुर रोड: पोस्ट के बाद हुआ बछड़े का रेस्क्यू शहर के इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर रोड से नन्दू सिंह ने एक बेसहारा गाय के बछड़े से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि यहां एक गाय का बछड़ा नाले में गिर गया था। लोगों ने देखा तो उसकी दोनों आंखे खराब हैं जिसकी वजह से उसे दिखाई नहीं देता है। उन्होंने संबंधित विभाग को सूचना दी लेकिन न तो एम्बूलेंस आई न ही कोई कर्मचारी बछड़े के रेस्क्यू के लिए पहुंचा। भास्कर समाधान में पोस्ट होने के बाद विभागीय एईएन ने इसका रेस्क्यू करवाया। चांदपोल गेट: जेईएन हेमंत सैनी बने ‘स्टार ऑफिसर’ चांदपोल गेट, अमाली रोड, हरिजन बस्ती से किरण देवी ने टूटी रोड की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि हमारी गली में शिवजी के मंदिर के पास सीवरेज लाइन डालने के लिए सीमेंट की रोड तोड़ दी गई। लेकिन काम पूरा होने के बाद भी न तो सड़क ही रिपेयर की गई है न ही इसे ठीक किया गया है। इससे वाहनों को आने–जाने में बहुत परेशानी होती है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद जेईएन हेमंत सैनी ने समस्या का समाधान करवाते हुए लोगों को राहत देने का काम किया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान